आज शनिवार 23 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। राज्य की 288 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली महायुति ने 229 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर लिया है।
इधर महाविकास अघाड़ी ने कॉग्रेस के नेतृत्व में अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन किया है। वह सिर्फ 53 सीटों पर सिमट कर रह गई है। कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव) व एनसीपी (शरद पवार) के लिए यह नतीजे परेशान करने वाले हैं।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि मैंने पहले कहा था कि मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं और चक्रव्यूह तोड़ना जानता हूं। मुझे लगता है कि इस जीत में मेरा योगदान छोटा है, यह हमारी टीम की जीत है। लोगों ने अपना जनादेश दे दिया है। लोगों ने एकनाथ शिंदे को असली शिवसेना के रूप में स्वीकार कर लिया है और अजीत पवार को एनसीपी की वैधता मिल गई है।
भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के परिणामों में जबरदस्त स्ट्राइक की ओर बढ़ रही है। भाजपा ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें वह 126 सीटों पर आगे दिख रही है।
शिवसेना (उद्धव) के बड़े नेता संजय राउत ने विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की जनता के फैसले को स्वीकार करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सही नहीं है। यह अडानी की मदद से लेकर फैसला लगाया गया है। जनता एकनाथ शिंदे और अजीत पवार की गद्दारी को ऐसा इनाम नहीं दे सकता है।
एनडीए की महाराष्ट्र में आंधी चल रही है। भाजपा प्लस गठबंधन को लगभग 49 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। आईएनडीआईए गठबंधन 33 फीसदी वोटों पर सिमटती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में लग रहा है कि कांग्रेस समर्थित गठबंधन को जनता सिरे से नकार रही है।
महाराष्ट्र में भाजपा 91 फीसदी सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ सीधी लड़ाई में आगे चल रही है। ऐसे में कांग्रेस इस बार एक बार फिर भाजपा से कमजोर साबित होती दिख रही है। जनता कांग्रेस के ‘अडानी-अंबानी व संविधान खतरे में है’ जैसे मुद्दे खारिज कर रही है। शिवसेना (शिंदे) 90 फीसदी सीटों पर शिवसेना (उद्धव) से पछाड़ रही है। ऐसे में लगता है कि असली शिवसेना का खिताब जनता ने एकनाथ शिंदे को दे दिया है।
शिवसेना (शिंदे) 39 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं शिवसेना (उद्धव) 20 सीटों पर ही सिमटते दिख रही है। ऐसे में बालठाकरे के असली उत्तराधिकारी के रूप में एकनाथ शिंदे को स्वीकारता मिलती दिख रही है। यह परिणाम उद्धव ठाकरे की लीडरशिप पर बड़ा सवाल उठा रहा है।
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की आंधी चल रही है। भाजपा 133 सीटों पर आगे चल रही है। एनडीए महाराष्ट्र में 195 पर बढ़त बनाए हुए है। गठबंधन महाराष्ट्र में एक बड़ा बहुमत हासिल करने की ओर है।
महाराष्ट्र में महायुति (NDA) 158 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा गठबंधन ने बहुतम हासिल कर लिया है। भाजपा की महाराष्ट्र में जबरदस्त लहर चल रही है। वह अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
महाराष्ट्र में महायुति (NDA) 143 सीटों पर आगे चल रही है। वह बहुमत के बहुत ही करीब पहुंच गई है। वहीं प
संघ के गढ़ नागपुर में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। नागपुर से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस व केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी आते हैं। दोनों ने ही चुनावों में काफी मेहनत की थी।
एनसीपी (अजीज पवार) के मुखिया अजीत पवार बारामती से अपने एनसीपी (शरद) के उम्मीदवार भतीजे युगेंद्र पवार से आगे निकल गए हैं। वह बारामती से सातवीं बार लगातार चुके हैं।
अजीत पवार बारामती से अपने भतीजे युगेंद्र पवार से आगे चल रहे हैं।
माहिम सीट से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे आगे चल रहे हैं।
वर्ली सीट से शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के आदित्य ठाकरे शिवसेना (शिदें) से आगे चल रहे हैं।
शुरूआती रुझानों में भाजपा प्लस कांग्रेस प्लस को पीछे छोड़ते हुए 50 सीटों पर आगे चल रही है।
शुरूआती रुझनों में कांग्रेस प्लस को झटका लगा है। वह सिर्फ 35 सीटों पर ही लीड बनाए हुए हैं।
मुख्यमंत्री पद की लड़ाई में है कड़ी प्रतिस्पर्धा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य छह पार्टियों के बीच मुकाबला है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री किसका होगा। चुनाव में सबसे ज्यादा उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के हैं। राज्य में अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए उसको सबसे बड़ा दल बनकर उभरना होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में उसको 105 सीटें मिली थी।