टीम इंडिया ने रचा इतिहास, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का परचम लहराया!
दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत की इस शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा

“मेरा भारत महान, दुबई में मार लिया मैदान, जय हो-जय हो हिंदुस्तान!”
उन्होंने आगे लिखा—
“चैंपियंस टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ये जीत है 140 करोड़ देशवासियों की उम्मीदों की, ये जीत है टीम इंडिया की। शानदार, जबर्दस्त, जिंदाबाद!”
भारत की जीत पर पूरे देश में जश्न
टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। फैंस सड़कों पर उतरकर भारत माता की जय और टीम इंडिया जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी भारतीय टीम की इस जीत की चर्चा जोरों पर है।
खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने मिलकर इस जीत को ऐतिहासिक बना दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टीम इंडिया को देशवासियों की भावनाओं का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि हर भारतीय के गर्व और सम्मान की जीत है।
भारत माता की जय!
जय हो-जय हो हिंदुस्तान!