CM Thalapathy Vijay: चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां Thalapathy Vijay के नेतृत्व में टीवीके सरकार का औपचारिक गठन हो गया है। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में विजय ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
9वें मुख्यमंत्री बने विजय थलापति
शपथ ग्रहण के साथ ही विजय थलापति तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस ऐतिहासिक मौके पर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi भी मौजूद रहे। लगभग 60 साल बाद राज्य में गैर-द्रविड़ सरकार बनने को एक बड़ा राजनीतिक बदलाव माना जा रहा है।
नई कैबिनेट में 9 मंत्रियों ने ली शपथ
मुख्यमंत्री विजय के साथ 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें 6 मंत्री टीवीके पार्टी से और 3 कांग्रेस कोटे से शामिल किए गए हैं। नई कैबिनेट को संतुलित और अनुभव व युवा नेतृत्व का मिश्रण बताया जा रहा है।
प्रमुख मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी
कैबिनेट में कई अहम नाम शामिल किए गए हैं, जिनमें के.ए. सेंगोट्टैयन, आधार अर्जुन, बुस्सी आनंद, एन. आनंद, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन और अन्य नेता शामिल हैं। कई मंत्री राजनीति और प्रशासनिक अनुभव के साथ नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
अनुभवी और नए चेहरों का मिश्रण
नई सरकार में अनुभवी नेताओं के साथ पहली बार विधायक बने चेहरों को भी मौका दिया गया है। इसमें डॉक्टर, पूर्व अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं, जिससे सरकार में विविधता देखने को मिलती है।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद गठन
विजय द्वारा भेजी गई 9 मंत्रियों की सूची को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी, जिसके बाद नई सरकार का औपचारिक गठन संभव हुआ। इस फैसले के साथ तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।
