Cold Coffee Recipe : Starbucks style coffee : नई दिल्ली। गर्मियों में ठंडी-ठंडी क्रीमी कोल्ड कॉफी का स्वाद ही कुछ और होता है। महंगे कैफे जाने की जरूरत नहीं, अब आप घर पर ही स्टारबक्स स्टाइल परफेक्ट, झागदार और क्रीमी कोल्ड कॉफी बना सकते हैं। बस कुछ आसान स्टेप्स और सही अनुपात का ध्यान रखना है।
कोल्ड कॉफी बनाने की सामग्री
- फुल क्रीम मिल्क – 2 कप
- कॉफी पाउडर – 2 बड़े चम्मच
- चीनी – 2 बड़े चम्मच
- गर्म पानी – 2 बड़े चम्मच
- बर्फ के टुकड़े – 7-8
- वैनिला आइसक्रीम – 1 स्कूप
- चॉकलेट सिरप – स्वादानुसार
Starbucks style coffee : कॉफी बनाने की आसान विधि
सबसे पहले कॉफी का बेस तैयार करें। एक कप में 2 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर डालें। इसमें गर्म पानी और चीनी मिलाकर अच्छे से घोलें। अब इस मिश्रण को चम्मच, हैंड बीटर या इलेक्ट्रिक मिक्सर की मदद से 2-3 मिनट तक फेंटें। जब तक मिश्रण गाढ़ा, क्रीमी और हल्का ब्राउन न हो जाए, तब तक फेंटते रहें।

एक लंबे गिलास को चॉकलेट सिरप से अंदर से डेकोरेट करें। गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, फिर ठंडा फुल क्रीम मिल्क डालें। ऊपर तैयार की गई फ्रॉथ वाली कॉफी मिक्सचर डालें और धीरे-धीरे मिक्स करें। अंत में वैनिला आइसक्रीम का एक स्कूप डालकर चॉकलेट सिरप और सिनेमन पाउडर से गार्निश करें। आपकी घर पर बनी टेस्टी कोल्ड कॉफी तैयार है।
परफेक्ट कोल्ड कॉफी बनाने के टिप्स
- अगर आप गाढ़ा स्मूदी जैसा टेक्सचर चाहते हैं तो दूध की मात्रा थोड़ी कम रखें।
- गर्मियों में इसे और रिफ्रेशिंग बनाने के लिए ज्यादा बर्फ डालें।
- एक्स्ट्रा फ्लेवर के लिए एक चम्मच पीनट बटर मिला सकते हैं, जो इसे नटी और क्रीमी बना देगा।
कोल्ड कॉफी के फायदे
कोल्ड कॉफी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि इसमें मौजूद कैफीन एनर्जी बूस्टर का काम करता है। यह मूड को अच्छा रखता है और गर्मियों में हॉट कॉफी से बेहतर विकल्प है।
