छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रभारी, सहायक आयुक्त, क्षेत्र संयोजक समेत अन्य अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 15 दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आदिम जाति विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारियों के तबादले
Leave a Comment
