Jammu-Kashmir Army Vehicle Accident : डोडा, जम्मू-कश्मीर: पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से गुरुवार को एक भयंकर हादसे की खबर सामने आई है। सेना की एक बुलेट-प्रूफ वाहन खन्नी टॉप पर संतुलन खोने के कारण लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 7 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार हादसे के समय वाहन में कुल 17 जवान सवार थे और यह एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रही थी। गाड़ी के खाई में गिरते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन और घायल सैनिकों का इलाज
सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तुरंत मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चार जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि छह अन्य की बाद में मौत हो गई। बचाए गए सात जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें एयरलिफ्ट करके उधमपुर मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का दुःख जताया
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि देश इस मुश्किल घड़ी में शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़ा है।
सेना ने शुरू की जांच
भारतीय सेना ने इस दर्दनाक हादसे की जांच शुरू कर दी है और घायल सैनिकों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। शहीदों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।
