लगातार पांचवीं बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में किया भारत का प्रतिनिधित्व
Urvashi Rautela ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने ग्लैमरस अंदाज से सुर्खियां बटोरी हैं। 79वें Cannes Film Festival की ओपनिंग सेरेमनी में उर्वशी ने शानदार एंट्री करते हुए उन अटकलों पर विराम लगा दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि वह इस साल इवेंट का हिस्सा नहीं बनेंगी।
शीयर सिल्वर गाउन में दिखा रॉयल अंदाज
ओपनिंग सेरेमनी के दौरान उर्वशी ने वियतनामी डिजाइनर लेबल JoliPoli Couture का कस्टम-मेड शीयर सिल्वर गाउन पहना। बॉडी-हगिंग डिजाइन वाले इस आउटफिट में लैवेंडर मेश डिटेलिंग और सिल्वर एम्बेलिशमेंट्स ने खास आकर्षण जोड़ा।
गाउन को क्रिस्टल, मोतियों और चमकदार पत्थरों से सजाया गया था, जो रेड कार्पेट की फ्लैशलाइट में कवच जैसा प्रभाव दे रहा था। फ्लोइंग केप स्लीव्स ने उनके पूरे लुक को और भी भव्य बना दिया। उर्वशी ने अपने लुक को चिड़िया डिजाइन वाले हेडपीस और बड़े झुमकों के साथ पूरा किया।
“मैं भारत बन जाती हूं” — उर्वशी
रेड कार्पेट पर बातचीत के दौरान उर्वशी ने कहा, “जब भी मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करती हूं, तो मैं सिर्फ उर्वशी नहीं रहती, मैं भारत बन जाती हूं।” उन्होंने कान्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने को गर्व और सौभाग्य की बात बताया।
लगातार पांचवीं बार कान्स में पहुंचीं उर्वशी
साल 2022 में कान्स डेब्यू करने के बाद यह उर्वशी का लगातार पांचवां अपीयरेंस है। उन्होंने कहा कि हर साल भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है।
पिछले वर्षों में भी उर्वशी अपने यूनिक फैशन स्टेटमेंट्स को लेकर चर्चा में रही हैं। 2023 में मगरमच्छ आकार के नेकलेस और पिछले साल तोते के आकार वाले क्लच ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस बार भी उन्होंने अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से रेड कार्पेट पर अलग पहचान बनाई।
