IPL 2026 : नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में Chennai Super Kings ने Delhi Capitals को 8 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट पर 155 रन बनाए।
संजू सैमसन की तूफानी बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन इसके बाद Sanju Samson ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 87 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनके साथ कार्तिक शर्मा ने भी 41 रन बनाकर अहम योगदान दिया।
114 रनों की मैच विनिंग साझेदारी
सैमसन और कार्तिक शर्मा के बीच नाबाद 114 रनों की साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने दिल्ली के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 17.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
CSK की प्लेऑफ उम्मीदें जिंदा
इस जीत के साथ CSK ने 10 अंकों तक पहुंचकर पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई है। टीम अब छठे स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। चेन्नई को अपने बाकी बचे मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी ताकि वह क्वालीफिकेशन की ओर मजबूत कदम बढ़ा सके।
ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस
इस मैच के बाद ऑरेंज कैप KL Rahul के पास बनी हुई है, जबकि पर्पल कैप Bhuvneshwar Kumar के नाम दर्ज है, जिन्होंने इस सीजन में अब तक शानदार गेंदबाजी की है।
