Gold Gala 2026 : मुंबई। ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में अपनी मौजूदगी से पूरी महफिल लूट ली। उनका यह रेड कार्पेट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।
20 साल पुरानी साड़ी से बना खास आउटफिट
इस इवेंट में प्रियंका ने मशहूर डिजाइनर Amit Aggarwal द्वारा डिजाइन किया गया एक यूनिक गाउन पहना। खास बात यह रही कि यह ड्रेस 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी को री-डिजाइन करके तैयार की गई थी, जिसे बनाने में 6 हफ्तों से ज्यादा समय लगा।
इंडियन टच और मॉडर्न फैशन का शानदार मेल
इस आउटफिट में भारतीय हस्तकला और आधुनिक फैशन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिला। चिकनकारी वर्क के साथ मॉडर्न सिल्हूट ने उनके लुक को बेहद खास और एलिगेंट बना दिया।
मिनिमल मेकअप और लग्जरी एक्सेसरी ने बढ़ाया ग्लैमर
प्रियंका चोपड़ा ने ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। उन्होंने लग्जरी ब्रांड Bvlgari का नेकपीस कैरी किया, जिसने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए।
ग्लोबल वैनगार्ड अवॉर्ड से सम्मानित
इसी इवेंट में प्रियंका को ग्लोबल वैनगार्ड अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सिनेमा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 25 साल पूरे करने पर दिया गया, जो उनके करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
भारतीय सिनेमा में वापसी की तैयारी
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। फैंस उनकी इस वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
