छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के भव्य समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने प्रदेश की 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित किया। नवा रायपुर में आयोजित इस समारोह में साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, जनजातीय उत्थान, शिक्षा, सहकारिता और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मान प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्य अलंकरण समारोह प्रदेश की प्रतिभाओं और सामाजिक संस्थाओं के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देने का महत्वपूर्ण अवसर बना। पुरस्कारों के माध्यम से राज्य की समृद्ध लोककला, साहित्यिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक विकास में योगदान देने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया गया।
राज्य अलंकरण से सम्मानित प्रमुख विभूतियां एवं संस्थाएं
शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान\
आदिवासी सामाजिक चेतना एवं उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए धमतरी जिले के श्री डुमन लाल ध्रुव को सम्मानित किया गया।
यति यतनलाल सम्मान\
अहिंसा एवं गोरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दुर्ग जिले के विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी को सम्मान प्रदान किया गया।
गुण्डाधूर सम्मान\
खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोरबा जिले की सुश्री संजू देवी को सम्मानित किया गया।
मिनीमाता सम्मान\
महिला उत्थान एवं जनजागृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गरियाबंद के लोक आस्था सेवा संस्थान की सुश्री लता नेताम को सम्मान प्रदान किया गया।
गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान\
सामाजिक चेतना एवं दलित उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कबीरधाम जिले के श्री सुखचंद भास्कर को सम्मानित किया गया।
ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार\
सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बस्तर जिले की प्राथमिक कुडुक मछुवा सहकारी समिति मर्यादित, चित्रकोट को श्री धनसिंह बघेल के प्रतिनिधित्व में सम्मान प्रदान किया गया।
हबीब तनवीर सम्मान\
रंगकर्म एवं छत्तीसगढ़ी, हिन्दी सहित अन्य भाषाओं के नाटकों में उल्लेखनीय योगदान के लिए रायपुर के डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर को सम्मानित किया गया।
महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान\
खेल एवं विशेष रूप से तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बालोद जिले के श्री टोमन कुमार को सम्मान प्रदान किया गया।
पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान\
सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिलासपुर के तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, नेहरू नगर को सम्मानित किया गया।
पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान\
हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रायगढ़ जिले के डॉ. बिहारीलाल साहू को सम्मान प्रदान किया गया।
चक्रधर सम्मान\
शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रायपुर के डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति को सम्मानित किया गया।
दाऊ मंदराजी सम्मान\
लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रायपुर की श्रीमती रेखा जलक्षत्री को सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार\
कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कबीरधाम जिले के श्री पुन्नीदास भट्ट को सम्मानित किया गया।
महाराजा अग्रसेन सम्मान\
सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रायगढ़ जिले के श्री बाबूलाल अग्रवाल को सम्मान प्रदान किया गया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मान
चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार हिन्दी प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रायपुर के श्री प्रमोद कुमार साहू को प्रदान किया गया।
हिन्दी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री बरुण सखाजी एवं सुश्री रसिका पांडेय को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार अंग्रेजी प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रायपुर के श्री शिशिर रॉय चौधरी को प्रदान किया गया।
चिकित्सा, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सम्मान
धन्वन्तरि सम्मान आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए धमतरी के डॉ. दिनेश कुमार नाग को प्रदान किया गया।
श्रीमती बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बालोद के श्री प्रदीप कुमार सोनी को सम्मानित किया गया।
राजेश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा पुरस्कार संस्कृत भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रायपुर के डॉ. बहुरन सिंह पटेल को प्रदान किया गया।
डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा पुरस्कार आदिवासियों की सेवा एवं आर्थिक उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर को श्री सी. श्रीनिवास यंगम के प्रतिनिधित्व में प्रदान किया गया।
स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार श्रम क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरडीह, सीमेंट वर्क्स, सरकीपार को सम्मानित किया गया।
पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रायपुर के उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश कुमार ध्रुव को प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान सामाजिक कल्याण, साहित्य, मानव संसाधन एवं आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दंतेवाड़ा जिले की श्रीमती दीपाली सरावगी को सम्मानित किया गया।
कला, संस्कृति एवं साहित्य के क्षेत्र में सम्मान
किशोर साहू सम्मान हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा एवं निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रायपुर के श्री सैयद ताहिर अली (करन खान) को प्रदान किया गया।
लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान छत्तीसगढ़ी लोकगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दुर्ग की श्रीमती साधना यादव को सम्मानित किया गया।
देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार पंथी नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आरंग, रायपुर के श्री सी.एल. रात्रे को प्रदान किया गया।
खुमान साव सम्मान छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रायपुर के श्री चंद्रभूषण वर्मा को सम्मानित किया गया।
लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार आंचलिक साहित्य एवं लोक कविता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दुर्ग के श्री दुर्गा प्रसाद पारकार को प्रदान किया गया।
किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रायपुर के श्री मोहन सुंदरानी को सम्मानित किया गया।
बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली के श्री कौस्तुभ शुक्ला एवं रायपुर के श्री हेमन्त कुमार मिश्र को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
माता बहादुर कलारिन सम्मान महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष एवं नारी उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कांकेर की श्रीमती बुलबुल बैदया को सम्मानित किया गया।
पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान रचनात्मक लेखन एवं हिन्दी भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री अनंत विजय को प्रदान किया गया।
डॉ. तीज़न बाई सम्मान पंडवानी कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दुर्ग जिले के पाहंदा निवासी श्री चेतन लाल देवांगन को सम्मानित किया गया।
चेंदरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कबीरधाम जिले के श्री सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय ‘सन्नी’ को प्रदान किया गया।
संत रविदास सम्मान सामाजिक समरसता, साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बालोद जिले के श्री जगदीश प्रसाद देशमुख को सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को मिली राष्ट्रीय पहचान
राज्य अलंकरण समारोह ने छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को प्रतिष्ठित पहचान दिलाई। समारोह में सम्मानित लोगों का योगदान प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता, जनजातीय परंपराओं, लोककला और जनसेवा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण रहा है।
राज्योत्सव के समापन अवसर पर आयोजित इस समारोह ने प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही नई पीढ़ी को समाज और राज्य के विकास में रचनात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी।
