मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai 14 जून को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री ग्राम पोंड़ी (राछा) स्थित सत्य निज नाम बोध संस्थान में आयोजित सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन पोंड़ी (राछा) मैदान में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu करेंगे। वहीं जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री O. P. Choudhary, स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Charandas Mahant सहित कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के विकास से जुड़े विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
