बिलासपुर की नवनिर्वाचित मेयर पूजा विधानी के शपथ ग्रहण समारोह में एक बड़ी गलती सामने आई। उन्होंने शपथ पत्र पढ़ते समय “संप्रभुता” शब्द की जगह गलती से “सांप्रदायिकता” कह दिया। उनकी इस चूक को तुरंत वहां मौजूद कलेक्टर ने टोक दिया और शपथ को दोबारा पढ़ने के लिए कहा।
इस चूक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे सामान्य गलती बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति की गंभीर भूल मान रहे हैं। हालाँकि, कलेक्टर के निर्देश पर पूजा विधानी ने अपनी शपथ दोबारा सही तरीके से ली।
वीडियो देखे
बिलासपुर नगर निगम में हुए इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विपक्षी दलों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया, वहीं समर्थकों ने इसे मानवीय भूल करार दिया।
