छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ में फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है।
आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 5 जून 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग – 350 रुपये
- अन्य पिछड़ा वर्ग – 250 रुपये
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग – 200 रुपये
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।
आवेदन सुधार की सुविधा
व्यापमं द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 6 जून से 8 जून 2026 तक का समय दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (उच्च माध्यमिक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
फायरमैन भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी—
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पूर्व में आयोजित)
- लिखित परीक्षा (CBT/OMR आधारित)
- दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण
परीक्षा और एडमिट कार्ड की तारीख
भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र 13 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे। वहीं लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026, रविवार को रायपुर स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित होगी।
परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।
