खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने बेमेतरा जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ करते हुए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना और उनकी आय बढ़ाना है।
अभियान के तहत कृषि जागरूकता रथ विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, जैविक खेती, फसल विविधिकरण और शासकीय योजनाओं की जानकारी देगा। विशेषज्ञ किसानों से संवाद कर उन्हें नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
मंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस अभियान के माध्यम से खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए और मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। इस अवसर पर जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
