U19 World Cup 2026: मुंबई। अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने सुपर-6 में अपनी जगह सबसे पहले सुनिश्चित कर ली है। ग्रुप बी के मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने न केवल अपने ग्रुप से बल्कि पूरे टूर्नामेंट की पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया। इस ग्रुप में भारत के अलावा बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और अमेरिका शामिल हैं। सुपर-6 में जाने के लिए हर ग्रुप से तीन-तीन टीमों का क्वालिफाई होना जरूरी है, और लगातार दो जीत के साथ भारत ने अपना टिकट पक्का कर लिया।
भारत की सुपर-6 में एंट्री कैसे हुई?
टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के पहले दो मुकाबले जीतकर सुपर-6 में सबसे पहले एंट्री मारी। बाकी 15 टीमें अभी तक अपने ग्रुप में बराबर प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। भारत ने ग्रुप बी में दोनों मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए हैं। अब बचे हुए दो मैच जीतने पर भारत ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहते हुए सुपर-6 में प्रवेश कर सकता है।
सुपर-6 का गणित
सुपर-6 राउंड में ग्रुप स्टेज के हर ग्रुप से क्वालिफाई करने वाली तीन-तीन टीमों को मिलाकर 6 टीमों के दो ग्रुप बनाए जाएंगे। सुपर-6 में सभी टीमें अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगी। इसके बाद प्रत्येक ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
