By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pratikshacg.compratikshacg.compratikshacg.com
  • Home
  • Pratiksha Special
    • आज का सुविचार
    • अनोखी यादें
    • प्रेरणादायक
    • कविता
  • Chhattisgarh
    • Raipur
  • Ajab Gazab
    Ajab GazabShow More
    ब्राजील के बाइक शोरूम में अनोखा चैलेंज! उल्टी लटकी बाइक पर 10 मिनट बैठने पर मिलती मुफ्त मोटरसाइकिल, युवक 1 मिनट में ही हुआ फेल
    October 30, 2026
    Viral Video: बांस के खोखले टुकड़े में फंसा बिल्ली के बच्चे का सिर, शख्स ने सूझबूझ से बचाई जान; सोशल मीडिया पर लोग बोले- इंसानियत जिंदा है
    October 11, 2026
    Viral News : बांस में फंसा बिल्ली के बच्चे का सिर, शख्स ने सूझबूझ से बचाई जान; Viral Video ने जीता दिल
    Viral News : बांस में फंसा बिल्ली के बच्चे का सिर, शख्स ने सूझबूझ से बचाई जान; Viral Video ने जीता दिल
    June 17, 2026
    Viral News : पानी की टंकी से निकले 27 सांप, खौफनाक नजारे ने मचाई दहशत; Video Viral
    Viral News : पानी की टंकी से निकले 27 सांप, खौफनाक नजारे ने मचाई दहशत; Video Viral
    June 11, 2026
    Viral News : वृंदावन में बंदर ने चुराई कोल्ड ड्रिंक, पोल पर बैठकर पीता नजर आया - Video Viral
    Viral News : वृंदावन में ‘शरारती बंदर’ का कारनामा : चुराई कोल्ड ड्रिंक, फिर पोल पर बैठकर पीता नजर आया – Video Viral
    April 17, 2026
  • Entertainment
    EntertainmentShow More
    Dhindora Season 2: भुवन बाम की वापसी से मचेगा हंगामा, टीटू मामा को हुआ 11 करोड़ का नुकसान; 20 नवंबर को Netflix पर रिलीज होगी सीरीज
    November 14, 2026
    Ramayana Box Office: दो दिन में 112 करोड़ के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड कमाई 219 करोड़ रुपये से ज्यादा
    November 7, 2026
    Ayushmann Khurrana Extortion Threat: अभिनेता आयुष्मान खुराना से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों की रंगदारी मांगने का दावा, धमकी भरा ऑडियो मिलने से बॉलीवुड में हड़कंप
    November 5, 2026
    Salman Khan New Song: 11 साल बाद सलमान खान ने की प्लेबैक सिंगिंग में वापसी, फिल्म ‘मातृभूमि’ के ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ गाने में चित्रांगदा सिंह के साथ दिखा रोमांटिक अंदाज
    November 4, 2026
    दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में CRPF की महिला अधिकारी को किया सलाम, बोले- ‘आपमें अपनी मां की छवि दिखती है’
    October 31, 2026
  • International
    InternationalShow More
    Ahmed Tibi: इजरायल की संसद में अरब नेता अहमद तिबी बने डिप्टी स्पीकर, नेतन्याहू की कोशिशों के बीच हासिल किया बड़ा पद; चुनावी हस्तक्षेप के आरोपों से बढ़ी सियासी हलचल
    November 18, 2026
    US Chip Export Rules: चीन की AI क्षमता पर लगाम लगाने की तैयारी, ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी चिप और सर्वर निर्यात के नियम किए सख्त
    November 17, 2026
    Republican Party Crisis: ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी में नेतृत्व को लेकर बगावत तेज, आरएनसी अध्यक्ष जो ग्रूटर्स को हटाने की मांग से मचा सियासी घमासान
    November 16, 2026
    SCO Civilizational Dialogue: नई दिल्ली में SCO बैठक में शामिल होगा पाकिस्तान, 20 से 22 नवंबर तक भारत दौरे पर आएंगे मंत्री मुसादिक मलिक
    November 15, 2026
    Akshay Harish: ईरान के चाबहार बंदरगाह पर फंसे भारतीय नाविक की घर वापसी का रास्ता साफ, भारतीय दूतावास ने जारी किया इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट
    November 14, 2026
  • National
    NationalShow More
    Quad Summit 2026: मनीला में PM मोदी ने समुद्री सुरक्षा और Supply Chain पर दिया जोर, क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का लिया संकल्प
    November 18, 2026
    PM Modi West Bengal Visit: 21 नवंबर को IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 75 साल की उपलब्धि पर जारी करेंगे विशेष स्मारक सिक्का
    November 17, 2026
    Sonam Wangchuk House Arrest: लद्दाख में सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए नजरबंद, 4 दिसंबर को होने वाले हिल काउंसिल चुनाव से पहले प्रशासन ने लगाई पाबंदी
    November 16, 2026
    Rahul Gandhi on Democracy: हैदराबाद में राहुल गांधी का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 2014 में ही खत्म हो गया था लोकतंत्र, महाराष्ट्र चुनाव में ‘वोट चोरी’ का भी लगाया आरोप
    November 15, 2026
    Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की 1.24 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में पहुंचे 1,831 करोड़ रुपये, स्व-सहायता समूहों को भी मिला 200 करोड़ से अधिक का ऋण
    November 14, 2026
  • Sports
    SportsShow More
    MS Dhoni Retire IPL CSK: एमएस धोनी ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK में निभाएंगे मेंटर का रोल
    November 17, 2026
    Kumamoto Masters: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, जापान के युशी तनाका को सीधे गेम में हराया; किदांबी श्रीकांत टूर्नामेंट से बाहर
    November 14, 2026
    मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 64 मैचों में झटके 229 विकेट, भावुक पोस्ट शेयर कर BCCI और फैंस का जताया आभार
    November 7, 2026
    Virat Kohli Record: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
    November 5, 2026
    India vs Pakistan 2027: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर अभी से जबरदस्त क्रेज, 34 हजार सीटों के लिए 84 लाख लोगों ने मांगे टिकट!
    November 4, 2026
  • Religion
    ReligionShow More
    Chhath Puja 2026: छठ महापर्व में क्यों होती है षष्ठी देवी की पूजा? जानिए छठी मइया की पौराणिक कथा और संतान रक्षा का धार्मिक महत्व
    November 14, 2026
    दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दिवाली की रात करें ये 7 खास उपाय
    November 7, 2026
    Dhanteras 2026: धनतेरस पर मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए क्या खरीदना रहेगा शुभ? जानें सोना, चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदने के ज्योतिषीय उपाय
    November 5, 2026
    Maa Lakshmi Janm Katha: समुद्र मंथन से कैसे हुआ मां लक्ष्मी का प्राकट्य? जानिए धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की देवी के जन्म से लेकर भगवान विष्णु से विवाह तक की पूरी पौराणिक कथा
    November 4, 2026
    उज्जैन के इस अनोखे मंदिर में सांकल बजाकर मांगी जाती है शादी की मन्नत, मनोकामना पूरी होने पर बनाते हैं सीधा स्वास्तिक
    October 30, 2026
  • Health
    HealthShow More
    Mental Stress and Constipation: क्या तनाव और दबी हुई भावनाएं बन सकती हैं कब्ज की वजह? जानिए Gut-Brain Axis का पाचन से क्या है कनेक्शन
    November 14, 2026
    मौसम बदलते ही घुटनों और कंधों में क्यों बढ़ने लगता है दर्द? डॉक्टर ने बताई वजह, इन गलतियों से बचना जरूरी
    November 7, 2026
    Weekend Workout: पूरे हफ्ते ऑफिस में बैठकर काम और वीकेंड पर अचानक भारी एक्सरसाइज पड़ सकती है भारी, कंधों में दर्द और जकड़न का बढ़ सकता है खतरा
    November 5, 2026
    Common Cold vs Sinus Infection: बार-बार नाक बहना और बंद रहना सिर्फ सर्दी-जुकाम नहीं, साइनस का भी हो सकता है संकेत, जानें दोनों में क्या है अंतर और कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी
    November 4, 2026
    Health Tips: अनियंत्रित हाई BP से दिल और किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान, दवा लेने के बाद भी न करें ये गलतियां
    October 31, 2026
  • Technology
    TechnologyShow More
    Instagram Grey Tick: इंस्टाग्राम पर ग्रे टिक दिखने के बाद क्या सच में घट रही है रीच? जानें मेटा वेरिफाइड से क्या है इसका कनेक्शन
    November 14, 2026
    क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन के बार-बार आने वाले कॉल से पाएं छुटकारा, TRAI का DND ऐप आएगा काम, ऐसे करें शिकायत
    November 7, 2026
    Airtel iCloud+ Offer: एयरटेल के चुनिंदा पोस्टपेड ग्राहकों को मुफ्त मिलेगा Apple iCloud+ सब्सक्रिप्शन, 50GB स्टोरेज के साथ Apple TV और Arcade का भी फायदा, ऐसे करें एक्टिवेट
    November 5, 2026
    CNAP Service: अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा कॉल करने वाले का नाम,जानिए Truecaller से कितनी अलग है यह सर्विस
    November 4, 2026
    OnePlus N6 Lite लॉन्च: ₹16,999 में 7000mAh की दमदार बैटरी, कंपनी का दावा- 3 दिन तक चलेगा फोन
    October 31, 2026
  • Business
    BusinessShow More
    UPI Payment Charges: 2000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, जानिए 5000 और 10,000 रुपये पर कितना चार्ज
    September 15, 2026
    आईटी शेयरों में भारी गिरावट, इंफोसिस 8 फीसदी टूटा, पूरे सेक्टर पर बिकवाली का दबाव
    June 19, 2026
    CG : बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पुराने बकाया बिल पर 75% तक छूट, 30 जून तक करें पंजीयन
    June 8, 2026
    Asia's Richest Person Gautam Adani : अंबानी को पीछे छोड़ अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, देखें दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट
    Asia’s Richest Person Gautam Adani : अंबानी को पीछे छोड़ अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, देखें दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट
    April 17, 2026
    Ceigall India की बड़ी छलांग: मध्य प्रदेश में लगाएगी 1700 करोड़ रुपये का मेगा सोलर प्रोजेक्ट
    February 10, 2026
  • Lifestyle
    LifestyleShow More
    Clothes Care Tips : बारिश में कपड़ों की सीलन और बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
    Clothes Care Tips : बारिश में कपड़ों की सीलन और बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
    June 21, 2026
    ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का क्रेज! ये 5 अफगानी झुमके देंगे परफेक्ट एथनिक लुक
    June 20, 2026
    50 की उम्र में भी पा सकती हैं स्टाइलिश लुक, सलवार सूट के साथ अपनाएं ये आसान फैशन टिप्स
    June 19, 2026
    डेट नाइट के लिए ट्रेंड में हैं Heart Print Dress, स्टाइलिश लुक के लिए बन रही पहली पसंद
    June 18, 2026
    Cold Coffee Recipe : मिनटों में बनाएं कैफे वाली टेस्टी और क्रीमी कोल्ड कॉफी, घर पर ट्राई करें आसान रेसिपी
    Cold Coffee Recipe : मिनटों में बनाएं कैफे वाली टेस्टी और क्रीमी कोल्ड कॉफी, घर पर ट्राई करें आसान रेसिपी
    May 25, 2026
Reading: NCC Training Camp: एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कैडेटों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की दी प्रेरणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
pratikshacg.compratikshacg.com
  • Home
  • Pratiksha Special
  • Chhattisgarh
  • Ajab Gazab
  • Entertainment
  • International
  • National
  • Sports
  • Religion
  • Health
  • Technology
  • Business
  • Lifestyle
  • Home
  • Categories
    • Ajab Gazab
    • Chhattisgarh
    • Entertainment
    • International
    • National
    • Raipur
    • Religion
    • Sports
    • Health
    • Technology
    • Business
  • Pratiksha Special
    • आज का सुविचार
    • अनोखी यादें
    • प्रेरणादायक
    • कविता
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise With Us
© 2026 Pratiksha News Network. All Rights Reserved.
Chhattisgarh

NCC Training Camp: एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कैडेटों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की दी प्रेरणा

Pratikskha CG
Last updated: November 19, 2026 9:52 AM
By Pratikskha CG 9 Min Read
Share
SHARE

रायपुर, 18 नवंबर 2026। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि युवा शक्ति ही छत्तीसगढ़ और देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी आधारशिला है। युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की महत्वपूर्ण भूमिका है। एनसीसी प्रशिक्षण युवाओं को केवल सैन्य सेवाओं के लिए ही तैयार नहीं करता, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और नेतृत्व क्षमता भी प्रदान करता है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी मंगलवार को नवा रायपुर के लखौली में आयोजित एनसीसी प्रशिक्षण कैंप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से आए कैडेटों से संवाद कर उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा का उपयोग देश और समाज के विकास में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कैडेटों के उत्साह, समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एनसीसी प्रशिक्षण संस्थान को देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में विकसित करेगी सरकार

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एनसीसी प्रशिक्षण संस्थान के विकास को लेकर घोषणा की कि राज्य सरकार इसे देश के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल करने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। संस्थान में बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं, आधुनिक संसाधनों और आवश्यक अधोसंरचना के विकास के लिए जरूरतों का आकलन कर आगामी बजट में समुचित प्रावधान करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों से संस्थान की आवश्यकताओं का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा, ताकि संबंधित विभाग के माध्यम से बजट में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से लखौली का एनसीसी प्रशिक्षण संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

सेना, नौसेना और वायुसेना में करियर बनाने युवाओं को किया प्रेरित

श्री चौधरी ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना युवाओं के लिए उत्कृष्ट करियर के अवसर उपलब्ध कराती हैं। इन सेवाओं में शामिल होकर युवा अपना भविष्य संवारने के साथ राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं से रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

उन्होंने अग्निवीर योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से भी युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण और राष्ट्रसेवा के अवसर मिल रहे हैं। राज्य सरकार अग्निवीरों के भविष्य और रोजगार के अवसरों को लेकर सकारात्मक पहल कर रही है। सैन्य प्रशिक्षण से प्राप्त अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता जीवनभर युवाओं के काम आती है।

सोशल मीडिया के दौर में एकाग्रता और धैर्य बनाए रखना जरूरी

वित्त मंत्री ने युवाओं को डिजिटल तकनीक और सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण उपयोग की सलाह देते हुए कहा कि इंटरनेट और आधुनिक तकनीक ने ज्ञान तथा अवसरों के नए द्वार खोले हैं, लेकिन इनका अत्यधिक और अनियंत्रित उपयोग युवाओं की एकाग्रता तथा समय प्रबंधन को प्रभावित कर सकता है।

उन्होंने कहा कि लगातार छोटी-छोटी वीडियो देखने और बिना उद्देश्य के समय बिताने की प्रवृत्ति से लंबे समय तक किसी एक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। युवाओं को तकनीक का उपयोग अपने विकास के साधन के रूप में करना चाहिए, न कि उसके अधीन होना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर प्राप्त सूचनाओं और विचारों को बिना जांचे-परखे स्वीकार नहीं करने, तथ्यों की पुष्टि करने और अफवाहों तथा भ्रामक सूचनाओं के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की ताकत

श्री चौधरी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है। इस क्षमता का पूरा लाभ तभी प्राप्त होगा, जब युवा शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होंगे। उन्होंने युवाओं से नियमित शारीरिक गतिविधियों, खेलकूद, संतुलित दिनचर्या और मानसिक एकाग्रता पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, कठिन परिस्थितियों का सामना करने, सामूहिक जिम्मेदारी निभाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देता है। इससे प्राप्त अनुभव युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, अनुसंधान, उद्यमिता और रक्षा सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद करते हैं।

अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा किए

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कैडेटों के साथ अपने जीवन के संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सिविल सेवा की तैयारी के दौरान उन्होंने समय का अत्यंत अनुशासित ढंग से उपयोग किया। नियमित दिनचर्या और लंबे समय तक एकाग्र होकर अध्ययन करने की आदत ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की।

उन्होंने कहा कि सफलता के लिए केवल संसाधन और सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि स्पष्ट लक्ष्य, मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सरकारी नौकरियों के साथ-साथ उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार के नए अवसरों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई भारत की पहचान

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में भारत ने रक्षा उत्पादन, तकनीक, विनिर्माण और आर्थिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। भारत रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भरता कम करते हुए स्वदेशी उत्पादन और निर्यात की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ब्रह्मोस जैसी रक्षा प्रणालियों की वैश्विक मांग देश की बढ़ती तकनीकी और सामरिक क्षमता को प्रदर्शित करती है।

उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन विनिर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत की बढ़ती भागीदारी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रही है। आज विश्व में भारत की पहचान एक उभरती हुई आर्थिक, तकनीकी और सामरिक शक्ति के रूप में स्थापित हो रही है। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा, ज्ञान तथा कौशल के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बड़े सपने देखें, संकल्प मजबूत रखें और देश के विकास में योगदान दें

श्री चौधरी ने कैडेटों से कहा कि वे अपने जीवन में बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करें। सफलता किसी एक क्षेत्र या पद तक सीमित नहीं है। प्रत्येक युवा अपनी रुचि, योग्यता और मेहनत के आधार पर समाज तथा राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में प्रतिभा और संभावनाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें सही मार्गदर्शन, बेहतर अवसर और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने की है। राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर श्री साई प्रसाद, कर्नल श्री रमेश सहित एनसीसी के अधिकारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में कैडेट उपस्थित थे। वित्त मंत्री ने एनसीसी अधिकारियों और प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के साथ देश के भविष्य को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कैडेटों से अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ तथा विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

You Might Also Like

CG News : केलो नदी का होगा सौंदर्यीकरण, रायगढ़ में नवापाली एनीकट निर्माण को 11.02 करोड़ की मंजूरी

सम्पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने तेजी से कार्य कर रही मोदी सरकार – उद्योग मंत्री श्री देवांगन

कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रुखमणी सुंदर लाल जोगी ने वार्ड नंबर 26 में किया जनसंपर्क अभियान

CG : रक्षाबंधन पर भावनात्मक संगम, दंतेवाड़ा में गृहमंत्री ने महिला कमांडो और आत्मसमर्पित नक्सली बहनों संग मनाया पर्व

गरियाबंद में पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक: 11 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article Police Insurance: दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला 1.08 करोड़ रुपये का बीमा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्नी को सौंपा चेक; बेटे को मिल चुकी है अनुकंपा नियुक्ति
Next Article मुख्यमंत्री निवास में Diwali Milan समारोह: पद्मश्री विभूतियों, लोकतंत्र सेनानियों और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सामाजिक समरसता और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प पर दिया जोर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

जनजातीय गौरव दिवस: खैरागढ़ में जिला स्तरीय समारोह आयोजित, भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय नायकों के शौर्य और बलिदान को किया नमन, समाज प्रमुखों का सम्मान और लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां
Raipur
धान खरीदी व्यवस्था: धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, समय पर भुगतान और पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर
Raipur
मुख्यमंत्री निवास में Diwali Milan समारोह: पद्मश्री विभूतियों, लोकतंत्र सेनानियों और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सामाजिक समरसता और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प पर दिया जोर
Chhattisgarh
Police Insurance: दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला 1.08 करोड़ रुपये का बीमा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्नी को सौंपा चेक; बेटे को मिल चुकी है अनुकंपा नियुक्ति
Chhattisgarh

Disclaimer

यह हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, प्रशासन, ट्रेडिंग, बॉलीवुड, खेल, लाइफस्टाइल, बिजनेस, स्वास्थ्य, ब्यूटी, रोजगार एवं टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों से संबंधित समाचार प्रकाशित करता है। प्रकाशित सामग्री इंटरनेट, प्रेस विज्ञप्ति, संवाददाता रिपोर्ट अथवा पाठकों से प्राप्त जानकारियों/सामग्री पर आधारित हो सकती है। ऐसी सामग्री की सत्यता/प्रामाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित स्रोत/प्रदाता की होगी। पोर्टल के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। किसी भी विवाद की स्थिति में न्यायक्षेत्र रायपुर होगा।

Quick Link

  • HOME
  • CATEGORIES
  • POPULAR POSTS
  • CONTACT US
  • SUBMIT YOUR CONTENT

Contact Us

Editor : Dev Verma
Mobile : +91-7489405506
Address : Amanaka Raipur, C.G.
Email : pratikshacgofficial@gmail.com
vermadev2111@gmail.com
-------------------------

Follow us

Join Our WhatsApp Group

Join to our WhatsApp Group to get our newest articles instantly!

© 2026 Pratiksha News Network. All Rights Reserved.
  • Advertise With Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?