Benefit of Applying Tilak : सनातन धर्म में माथे पर तिलक लगाना एक प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा है, जो शक्ति, बुद्धि और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। रोजाना तिलक लगाने से न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी कई फायदे बताए जाते हैं। हिंदू धर्म में तिलक ललाट, हृदय, बाजू और गले पर लगाया जाता है, जिनके अलग-अलग अर्थ हैं।
अजना चक्र को सक्रिय करता है तिलक
योग के अनुसार, शरीर में सात चक्र होते हैं। दोनों भौंहों के बीच स्थित अजना चक्र (थर्ड आई चक्र) को तिलक लगाने से सक्रिय किया जा सकता है। यह चक्र आंतरिक ज्ञान, बुद्धि, सोच और अंतर्दृष्टि से जुड़ा होता है। तिलक लगाने से एकाग्रता, याददाश्त और फोकस बढ़ता है। वैज्ञानिक रूप से माथे के केंद्र बिंदु पर तिलक ब्रेन की एक्टिविटी को बेहतर बनाता है।
बुरी ऊर्जा से सुरक्षा कवच
तिलक बुरी ऊर्जा और नकारात्मक प्रभावों से भी सुरक्षा प्रदान करता है। इसे प्रोटेक्शन शील्ड की तरह माना जाता है, जो व्यक्ति को मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत रखता है।
विभिन्न सामग्री से बने तिलक के मायने
- कुमकुम तिलक: शक्ति, शुद्धता और ऊर्जा का प्रतीक। यह सकारात्मकता बढ़ाता है।
- हल्दी तिलक: वृहस्पति ग्रह से जुड़ा, एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण त्वचा को स्वस्थ रखता है और मन को शांत करता है।
- चंदन तिलक: शीतलता प्रदान करता है। यह आग्नेय चक्र को सक्रिय कर पिट्यूटरी ग्लैंड को प्रभावित करता है और मानसिक शांति देता है।
शिव भक्तों का त्रिपुंड्र तिलक
शिव भक्त त्रिपुंड्र तिलक लगाते हैं, जिसमें ललाट पर विभूति या सफेद चंदन से तीन लाइनें बनाई जाती हैं और बीच में लाल कुमकुम का गोल निशान लगाया जाता है। यह शिव की त्रिदेव रूप में पूजा का प्रतीक है।
वैष्णव भक्तों का उर्ध्व पुंड्र तिलक
वैष्णव संप्रदाय के अनुयायी उर्ध्व पुंड्र तिलक लगाते हैं। इसमें चंदन से यू आकार बनाया जाता है और बीच में लाल कुमकुम की लकीर खींची जाती है। यह भगवान विष्णु, कृष्ण और राम के प्रति समर्पण दर्शाता है।
दिन मंगल बनाने का सरल उपाय
सुबह उठकर स्नान के बाद उचित सामग्री से तिलक लगाने से दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होती है। यह न केवल आध्यात्मिक शक्ति बढ़ाता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत रखता है।
तिलक सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से संतुलित रखने में मदद करता है। नियमित तिलक लगाने से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।
