गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 सितम्बर 2025: राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन से पहले फसल प्रविष्टियों की रैण्डम सत्यापन के लिए एक नई मोबाइल एप्प तैयार की गई है।
इस एप्प के माध्यम से एग्री स्टेक पोर्टल और भुइंया सॉफ्टवेयर में दर्ज फसल प्रविष्टियों का 5 प्रतिशत रैण्डम सत्यापन किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी स्वेता अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन सत्यापन में खसरा की जाँच कलेक्टर द्वारा चिन्हांकित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की जाएगी।
यदि किसी प्रविष्टि में त्रुटि पाई जाती है, तो उसे भौतिक सत्यापन के बाद सुधार किया जाएगा। इस प्रशिक्षण सत्र का आयोजन कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की उपस्थिति में किया गया, जिसमें सभी जिला अधिकारी शामिल हुए। सत्यापन कार्य के लिए जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।
