Aishwarya Rai Cannes 2026 : कान्स। 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के क्लोजिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की ग्लोबल आइकॉन ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर दिया। एक्ट्रेस ने डीप ब्लू शिमरी मर्मेड गाउन पहनकर इतना आकर्षक लुक पेश किया कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें कान्स की क्वीन बताते हुए खूब सराहना कर रहे हैं।
अमित अग्रवाल का डिजाइन, मोहित राय का स्टाइल
ऐश्वर्या राय का यह शानदार गाउन मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल द्वारा तैयार किया गया था। गाउन में इंट्रिकेट बीडवर्क और टेक्सचर्ड पैटर्न का खूबसूरत इस्तेमाल हुआ था। बॉडी-हगिंग फिटिंग और ड्रामेटिक शोल्डर डिटेल्स ने पूरे लुक को रॉयल टच दिया। गाउन के साथ जुड़ा लंबा फ्लोई ट्रेल उनके स्टाइल को और निखार रहा था। लुक को स्टाइलिस्ट मोहित राय ने परफेक्ट तरीके से तैयार किया।
डायमंड जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती
ऐश्वर्या ने अपने गाउन को भारी डायमंड चोकर नेकलेस के साथ कंप्लीट किया। मैचिंग रिंग्स ने भी उनके लुक को और चमकदार बना दिया। हेयरस्टाइल में उन्होंने सॉफ्ट साइड-पार्टेड वेव्स रखे, जो उनके चेहरे को खूबसूरती से फ्रेम कर रहे थे। मेकअप को उन्होंने काफी मिनिमल रखा। ड्यूई बेस, सॉफ्ट पिंक ब्लश और न्यूड-पिंक लिप शेड ने उनके चेहरे पर नैचुरल ग्लो दिया।
सोशल मीडिया पर छाया ऐश्वर्या का लुक
रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय का कॉन्फिडेंट अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा था। उन्होंने अलग-अलग पोज में कई तस्वीरें दीं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस एलिगेंट और क्लासी अवतार की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे उनके अब तक के सबसे खूबसूरत कान्स लुक्स में से एक बताया।
कान्स में भारत की शान
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय की मौजूदगी हमेशा भारत का प्रतिनिधित्व करती है। इस बार भी उनका लुक भारतीय शिल्प और आधुनिक फैशन का शानदार मिश्रण था। ग्लोबल स्टेज पर अपनी स्टाइल और ग्रेस से ऐश्वर्या ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे दुनिया की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में शुमार हैं।
