Actor Nana Patekar Passes Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया था। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल ले जाया गया
नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर थे। सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मणिपाल अस्पताल के डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) भी दर्ज किया गया है और आगे की औपचारिक मेडिकल प्रक्रिया की जा रही है।
परिवार की ओर से विस्तृत बयान का इंतजार
नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने वाले और बॉलीवुड के कई कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। परिवार की ओर से निधन की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत बयान का इंतजार किया जा रहा है।

‘गमन’ से शुरू हुआ था शानदार फिल्मी सफर
नाना पाटेकर ने साल 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी दमदार आवाज, प्रभावशाली संवाद अदायगी और गंभीर किरदारों को निभाने की क्षमता ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे अलग कलाकारों में शामिल किया।
‘अंकुश’, ‘प्रतिघात’, ‘सलाम बॉम्बे!’, ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘अंगार’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्नि साक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘अब तक छप्पन’, ‘अपहरण’ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। उन्हें अपने अभिनय के लिए कई बड़े सम्मान भी मिले और 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
‘वेलकम’ के उदय शेट्टी ने बना दी अलग पहचान
नाना पाटेकर ने गंभीर और दमदार भूमिकाओं के साथ कॉमेडी में भी अपनी खास छाप छोड़ी। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम’ में उन्होंने गैंगस्टर उदय शेट्टी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका अंदाज और डायलॉग डिलीवरी दर्शकों को खूब पसंद आई।
नाना पाटेकर ने ‘वेलकम बैक’ में भी उदय शेट्टी का किरदार निभाया। फिल्म के कई संवाद आज भी सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं और उनके किरदार पर मीम्स भी खूब बनाए जाते हैं।
करीब पांच दशक तक सिनेमा में छोड़ी अमिट छाप
नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक लंबे करियर में आर्ट सिनेमा, मराठी फिल्मों, बॉलीवुड और कॉमेडी हर तरह के किरदारों को पर्दे पर जीवंत किया। उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
