रायपुर। ग्राम खुड़मुड़ी (देवसरा) में 21 जून को कुंभकार समाज जिला रायपुर की नवीन कार्यकारिणी गठन बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों, वर्तमान जिला पदाधिकारियों, केंद्र प्रधानों, पंचगणों, वरिष्ठ समाजजनों तथा जिला रायपुर के सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।
बैठक में समाज के संगठनात्मक विकास और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से जिला, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन चक्रधर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की गोपनीयता एवं कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक निर्वहन की शपथ दिलाई।
जिला रायपुर कुंभकार समाज के अध्यक्ष पद पर भूषण लाल चक्रधारी, उपाध्यक्ष पद पर हेमलाल चक्रधारी, सचिव पद पर योगेश कुंभकार, सहसचिव पद पर नीलकंठ चक्रधारी, कोषाध्यक्ष पद पर लखन चक्रधारी तथा प्रांत प्रतिनिधि पद पर मोतीलाल कुंभकार का चयन किया गया। मुख्य सलाहकार कमल कुंभकार, संरक्षक कमलनारायण चक्रधारी और सलाहकार रामजी चक्रधारी बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेंद्र प्रजापति और कोमल चक्रधारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
युवा प्रकोष्ठ जिला रायपुर के अध्यक्ष पद पर सूरज कुंभकार, उपाध्यक्ष पद पर संजय चक्रधारी, सचिव पद पर खिलेश्वर चक्रधारी, सहसचिव पद पर दोषण चक्रधारी, कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र चक्रधारी तथा प्रांत प्रतिनिधि पद पर नकुल चक्रधारी का चयन हुआ। कार्यकारिणी सदस्यों में सालिकराम चक्रधारी, सनत चक्रधारी, ऐश कुमार चक्रधारी और दिनेश्वर चक्रधारी शामिल हैं।
महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर वेदंती चक्रधारी, उपाध्यक्ष पद पर कोयल राज चक्रधारी तथा सचिव पद पर रेवती चक्रधारी का चयन किया गया। सदस्य के रूप में गंगा चक्रधारी और कृतिका चक्रधारी को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की। नई कार्यकारिणी ने समाज के संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
