CSK vs LSG IPL 2026 : चेन्नई। आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में Chennai Super Kings ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Lucknow Super Giants को 5 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए, लेकिन CSK ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
उर्विल पटेल का धमाकेदार बल्लेबाजी
इस मैच के सबसे बड़े हीरो उर्विल पटेल रहे, जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 13 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर दी। उन्होंने 23 गेंदों में 65 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने लखनऊ के गेंदबाजों की पूरी तरह धज्जियां उड़ा दीं।
CSK के टॉप ऑर्डर का शानदार प्रदर्शन
CSK की ओर से कप्तान Ruturaj Gaikwad ने 28 गेंदों में 42 रनों की अहम पारी खेली। वहीं संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 28 रन बनाए। मध्यक्रम में प्रशांत वीर ने 12 गेंदों में 18 रन और शिवम दुबे ने 15 रनों का योगदान देकर टीम को मजबूती दी।
लखनऊ की पारी में इंग्लिस का धमाका
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से जोश इंग्लिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 85 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। हालांकि टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा, लेकिन शहबाज अहमद ने 25 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।
CSK की गेंदबाजी और लखनऊ की फील्डिंग बनी कमजोरी
CSK की ओर से जेमी ओवरटन ने 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की, जबकि नूर अहमद और अंशुल कंबोज को भी सफलता मिली। दूसरी तरफ लखनऊ की गेंदबाजी काफी महंगी साबित हुई और टीम ने 3 अहम कैच भी छोड़े, जिससे मैच उनके हाथ से निकल गया।
प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका
इस हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ की राह और कठिन हो गई है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
