छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने अपने काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या कम करने का बड़ा फैसला लिया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री Narendra Modi की ओर से पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग की अपील के बाद लिया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण तेल को लेकर वैश्विक स्थिति प्रभावित हुई है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन का इस्तेमाल आवश्यकता अनुसार करने की अपील की है, जिस पर राज्य सरकार अमल कर रही है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं अपने कारकेड में वाहनों की संख्या कम की है ताकि ईंधन की बचत हो सके और आम लोगों को भी सकारात्मक संदेश मिले।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देशहित में लिए गए निर्णयों का विपक्ष अक्सर विरोध करता है, जबकि सरकार जनहित और राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
