सोशल मीडिया पर इन दिनों ChatGPT की मदद से प्रोफाइल फोटो को क्रेयॉन-स्टाइल कार्टून में बदलने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स अपनी तस्वीरों को बच्चों जैसी रंगीन ड्रॉइंग में बदलकर शेयर कर रहे हैं, जो देखने में काफी आकर्षक और यूनिक लग रही हैं।
इस ट्रेंड को फॉलो करने के लिए यूजर्स को अपनी फोटो अपलोड कर कुछ खास AI प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करना होता है। इन प्रॉम्प्ट्स की मदद से फोटो को क्रेयॉन इफेक्ट, पेस्टल टोन, डूडल स्टाइल या फैंटेसी थीम में बदला जा सकता है।
क्रेयॉन-स्टाइल इमेज में चेहरे को सरल, गोल और एक्सप्रेसिव बनाया जाता है, जबकि बैकग्राउंड में बादल, इंद्रधनुष, तारे, फूल या अन्य क्यूट एलिमेंट्स जोड़े जाते हैं। यह तस्वीरें बच्चों की बनाई ड्रॉइंग जैसी फील देती हैं।
टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी के इस मेल ने सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड बना दिया है, जहां यूजर्स अपनी प्रोफाइल को अलग और आकर्षक दिखाने के लिए AI टूल्स का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
