रायपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय की नाम-पट्टिका पर कुछ अक्षर क्षतिग्रस्त होने के मामले में भारतीय बौद्ध महासभा ने अस्पताल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सुधार की मांग की।
11 अगस्त को समाज के युवा अरुण बागड़े, सचिन गजभिए एवं अक्षय डाहाट मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की। CMO के निर्देश पर अस्पताल स्टाफ के सहयोग से क्षतिग्रस्त हिस्से को कपड़े से ढककर तत्काल व्यवस्था की गई।
12 अगस्त को महासभा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जी के नाम के टूटे एवं अस्पष्ट अक्षरों को जल्द से जल्द सही और पूर्ण रूप से अंकित कराया जाए।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े, प्रदेश महासचिव बेनिराम गायकवाड़, शैलेश बड़गे, सुनील वांदरे, जिला अध्यक्ष विजय गजघाटे एवं जिला कोषाध्यक्ष विनायक वरघट सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अस्पताल प्रबंधन ने जल्द सुधार कराने का आश्वासन दिया।
