प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विकासखंड गौरेला की ग्राम पंचायत अंधियारखोह निवासी जगदीश बैगा के पक्के घर का सपना साकार हो गया है। वर्ष 2023-24 में उन्हें आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी।
योजना से पूर्व जगदीश बैगा अपने परिवार सहित कच्चे मकान में निवास कर रहे थे। कच्चे घर में रहने के दौरान जंगली कीड़े-मकोड़े, सांप और बिच्छू जैसे जीवों का खतरा बना रहता था। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण परिवार को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आय के चलते पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था।
शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास निर्माण से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित, पक्के और सम्मानजनक आवास में निवास कर रहे हैं।
यह योजना जगदीश बैगा जैसे जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने का सशक्त माध्यम बन रही है।
