रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने आज देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उनकी मां का निधन हो गया, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार होगा।
सूत्रों के अनुसार, अमित बघेल अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने पहले लगाई थी फटकार, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका पर कड़ी टिप्पणी करते हुए उसे खारिज कर दिया था।
रायपुर में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात, बैरिकेडिंग और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस सरेंडर की पुष्टि होते ही रिमांड प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।

12 राज्यों में दर्ज हैं मामले
अमित बघेल के खिलाफ कुल 12 राज्यों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें शामिल हैं—
- छत्तीसगढ़: रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, धमतरी, रायगढ़, जगदलपुर
- मध्यप्रदेश: इंदौर, ग्वालियर
- उत्तरप्रदेश: प्रयागराज
- महाराष्ट्र: मुंबई, उल्हासनगर
- कर्नाटक: बेंगलुरु
- नोएडा (उत्तरप्रदेश)
पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट सकती है।
