छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने कोरबा जिले की हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत हसदेव बराज गेट, दर्री के सभी गेट स्टॉप लॉग, संबंधित रेग्यूलेटर गेटों तथा उनके होइस्टिंग एरेंजमेंट की मरम्मत एवं पेंटिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 83 लाख 21 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इस कार्य के क्रियान्वयन के लिए मुख्य अभियंता, मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, जल संसाधन विभाग, बिलासपुर को स्वीकृति जारी की गई है।
