छत्तीसगढ़ में अब मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है. बीते मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है. आज भी राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में तेज तो कहीं पर बौछारें पड़ने की संभावना जाताई है. इसे देखते हुए विभाग ने प्रदेश के कई शहरों के लिए ओरेंज और यलो अलर्ट जारी कर दिया है.
