विष्णु देव साय आज दोनों उपमुख्यमंत्रियों अरुण साव और विजय शर्मा के साथ असम दौरे पर रहेंगे।वे गुवाहाटी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, जहां हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
असम में भाजपा की जीत पर दी बधाई
असम रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
उन्होंने कहा कि असम की जनता ने विकास और सुशासन पर भरोसा जताते हुए भाजपा को फिर से जनादेश दिया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को गति मिली, जिसका असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाई दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे और दोनों उपमुख्यमंत्री भाजपा नेतृत्व को शुभकामनाएं देने गुवाहाटी जा रहे हैं।
