लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर सूरजपुर जिला प्रशासन और वन विभाग ने हाथी हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को त्वरित राहत राशि वितरित की है।
जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
पीड़ित परिवारों को 5.50 लाख रुपये की सहायता
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि स्वीकृत कर वितरित की गई।
विभागीय जानकारी के अनुसार:
- कांति भोई को डीबीटी के माध्यम से 5 लाख 50 हजार रुपये भेजे गए।
- राजेश्वरी सिंह श्याम को भी 5 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सूरजपुर को भी 50-50 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से जारी किए गए।
“जनता की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता”
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा रहना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हाथी-मानव संघर्ष को कम करने के लिए प्रशासन लगातार सतर्क है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।
इस त्वरित कार्रवाई पर क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार जताया है।
