मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी की राशि
महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी गई है। विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत राजनांदगांव प्रवास के दौरान योजना की राशि जारी की।
इस किस्त के तहत प्रदेश की 68 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से 642 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई है। सरकार का कहना है कि इस योजना के जरिए महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।
आपके खाते में पैसे आए या नहीं, ऐसे करें चेक
यदि आपके मोबाइल नंबर पर पैसे आने का SMS नहीं आया है, तो आप ऑनलाइन भी अपनी भुगतान स्थिति जांच सकती हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन चेक
- महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
महतारी वंदन योजना पोर्टल - वेबसाइट पर “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद आपके खाते में राशि आई है या नहीं, इसकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
लाभार्थी महिलाएं मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपनी भुगतान स्थिति देख सकती हैं।
ई-केवाईसी कराना जरूरी
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया भी तेजी से कराई जा रही है। यह प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी।
लक्ष्मी राजवाड़े ने योजना की उन महिलाओं से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की है, जिनका सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। विभाग का कहना है कि समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने पर भुगतान में दिक्कत आ सकती है।
