Virat Anushka Flying kiss : बेंगलुरु। आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक खूबसूरत और रोमांटिक पल देखने को मिला, जब विराट कोहली ने स्टैंड्स में बैठी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की ओर फ्लाइंग किस किया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कोहली की नाबाद पारी ने दिलाई जीत
SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में देवदत्त पडिक्कल ने तूफानी शुरुआत देते हुए 26 गेंदों पर 61 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने भी 12 गेंदों पर 31 रनों का उपयोगी योगदान दिया। इसके बाद विराट कोहली एक छोर पर डटे रहे और 38 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।
अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस
मैच जीतते ही विराट कोहली ने स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा की ओर देखकर फ्लाइंग किस किया। यह पल स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स के लिए भी खास रहा। वीडियो में विराट का यह रोमांटिक जेस्चर देखकर फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
महिला क्रिकेटर्स भी मौजूद रहीं
मैच देखने के लिए स्मृति मंधाना, श्रेयंका पाटिल और जेमिमा रोड्रिगेज जैसी दिग्गज महिला क्रिकेटरें भी स्टेडियम में मौजूद थीं। RCB की इस जीत ने न सिर्फ पॉइंट टेबल में उन्हें टॉप पर पहुंचाया, बल्कि विराट-अनुष्का का यह प्यारा पल पूरे क्रिकेट जगत में छा गया। फैंस इस वीडियो को बार-बार शेयर कर रहे हैं और विराट कोहली की फॉर्म तथा पर्सनल लाइफ दोनों की तारीफ कर रहे हैं।
