अम्बिकापुर ,छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्राप्त स्वीकृति के अनुसार जिला खनिज संस्थान न्यास (DMFT) अंतर्गत जिला कार्यालय सरगुजा में सहायक ग्रेड-03 (संविदा) के कुल 02 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती जिले के आरक्षण रोस्टर के अनुरूप की जाएगी।
इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता धारक अभ्यर्थी अपने आवेदन 31 दिसंबर 2025 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय कलेक्टर, कम्पोजिट बिल्डिंग, कक्ष क्रमांक-20 में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।
पदों से संबंधित योग्यता, अनुभव एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट तथा जिला कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।
