छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 09 दिसंबर 2025 को जारी की गई चयन सूची के बाद अब जिले के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह ने दस्तावेज़ सत्यापन एवं नियुक्ति संबंधी आगे की कार्यवाही हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज, उनकी तीन-तीन छायाप्रतियां, छह पासपोर्ट साइज फोटो, एवं तीन प्रतियों में भरा हुआ अनुप्रमाणन फार्म साथ लाना अनिवार्य होगा।
अनुप्रमाणन फार्म के पृष्ठ क्रमांक 5 पर दिए गए पहचान पत्र को सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित कराकर उसकी तीन प्रतियां भी प्रस्तुत करनी होंगी। अभ्यर्थियों को पुलिस कार्यालय महासमुंद की स्थापना शाखा में उपस्थित होकर चरित्र सत्यापन हेतु अनुप्रमाणन फार्म भरना होगा।
वर्गवार दस्तावेज़ सत्यापन का शेड्यूल
13 दिसंबर 2025, शनिवार
- आरक्षक (जीडी) — अनारक्षित वर्ग
क्रमांक 01 से 41 तक — कुल 41 अभ्यर्थी
14 दिसंबर 2025, रविवार
- आरक्षक (जीडी) — अन्य पिछड़ा वर्ग
क्रमांक 01 से 12 — 12 अभ्यर्थी - आरक्षक (जीडी) — अनुसूचित जनजाति
क्रमांक 01 से 23 — 23 अभ्यर्थी - आरक्षक (जीडी) — अनुसूचित जाति
क्रमांक 01 से 10 — 10 अभ्यर्थी - आरक्षक (चालक) — कुल 03
- अनारक्षित — 01
- अन्य पिछड़ा वर्ग — 01
- अनुसूचित जनजाति — 01
- आरक्षक (ट्रेड-मोची)
- अनारक्षित वर्ग — 01 अभ्यर्थी
- आरक्षक (ट्रेड-डीआर)
- अनारक्षित वर्ग — 01
- अनुसूचित जनजाति — 01
कुल — 02 अभ्यर्थी
15 दिसंबर 2025, सोमवार
यह तिथि उन अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है जो किसी कारणवश अपनी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो सकेंगे।
पुलिस विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि पर संपूर्ण दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि नियुक्ति संबंधी आगे की कार्यवाही समय पर पूर्ण की जा सके।
