कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का 13 दिसंबर 2025 को बस्तर जिले का प्रवास निर्धारित है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण जगदलपुर शहर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि इस अवधि में किसी भी प्रकार के ड्रोन, मानवरहित विमान या समान उपकरणों का उड़ान संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
