देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर स्थित सरकारी अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली, फलों का वितरण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया और स्वयं का रक्तचाप जाँचवाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
इसके अलावा, मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्राम पंचायत हर्राटिकरा, सांडबार में “पीपल फार पीपल़़” अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा:
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन को पूरी तरह जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया है। उनका संदेश ‘सेवा ही संकल्प’ हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सेवा पखवाड़ा न केवल जरूरतमंदों की मदद का अवसर है, बल्कि यह समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सकारात्मक परिवर्तन लाने का उत्सव है। हमें मिलकर इसे जनभागीदारी का आंदोलन बनाना है।”
कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर तथा बड़ी संख्या में आमजन और जनप्रतिनिधि शामिल हुए और सभी ने प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
