दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा में चरित्र पर संदेह के चलते पति ने अपनी पत्नी की हंसिया से हत्या कर दी। घरेलू विवाद के दौरान आरोपी घनश्याम यादव ने पत्नी दुर्गा यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हंसिया जब्त कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
