Nora Fatehi Google Search Trend : मुंबई। ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने इंटरनेट सर्च के मामले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गूगल ट्रेंड्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार नोरा फतेही दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसी ग्लोबल स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
FIFA परफॉर्मेंस के बाद बढ़ी जबरदस्त पॉपुलैरिटी
नोरा फतेही की इस ऐतिहासिक लोकप्रियता के पीछे हाल ही में आयोजित FIFA वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह में दी गई उनकी धमाकेदार परफॉर्मेंस को अहम वजह माना जा रहा है। इस मंच पर उनके डांस और स्टेज प्रजेंस ने दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान खींचा, जिसके बाद सोशल मीडिया और सर्च इंजन दोनों पर उनके नाम की चर्चा तेजी से बढ़ गई।
गूगल ट्रेंड्स में टॉप पर पहुंचीं नोरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फीफा इवेंट के बाद नोरा फतेही से जुड़े वीडियो, गाने और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगे। इसके चलते उनकी सर्च रैंकिंग में भारी उछाल देखा गया और वह गूगल ट्रेंड्स में टॉप पोजीशन पर पहुंच गईं। यह पहली बार है जब किसी बॉलीवुड डांसर-एक्ट्रेस ने इस स्तर पर वैश्विक सर्च डाटा में बढ़त बनाई है।

सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया
नोरा फतेही की इस सफलता के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं लगातार देखने को मिल रही हैं। उनके डांस वीडियो और परफॉर्मेंस क्लिप्स को लाखों व्यूज मिल रहे हैं और इंटरनेट पर उनका नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है।
भावुक हुईं नोरा, बताया अपना सफर संघर्ष भरा
इस बड़ी उपलब्धि के बाद नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस का आभार जताते हुए अपने सफर को एक “रोलर-कोस्टर राइड” जैसा बताया। उन्होंने कहा कि उनके करियर में कई संस्कृतियों और देशों का बड़ा योगदान रहा है, जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की।
