WhatsApp में आया नया फीचर: अब भेजें लाइव फोटो ओरिजिनल फॉर्मेट में
WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म पर नया फीचर रोलआउट किया है, जिससे यूजर्स अब लाइव फोटोज़ को ओरिजिनल फॉर्मेट में शेयर कर सकेंगे। कंपनी ने हाल ही में कैमरा और वीडियो कॉल के लिए AI-पावर्ड बैकग्राउंड फीचर लॉन्च किया था, और अब लाइव फोटोज़ के लिए भी नया फीचर पेश किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर WhatsApp बीटा फॉर iOS 25.24.10.72 में टेस्ट किया जा रहा है। WABetaInfo ने इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कुछ बीटा यूजर्स के लिए लाइव फोटोज़ शेयर करने का विकल्प इनेबल कर दिया गया है।
इस फीचर की खासियत यह है कि यूजर फोटो में मोशन और ऑडियो ऐड करके उसे सेंड कर सकता है। लाइव फोटो एक यूनिक फॉर्मेट है, जो स्टिल फोटो को शटर प्रेस होने से पहले और बाद में कैप्चर हुए वीडियो के साथ जोड़ देता है। इसका मतलब है कि फोटो अब सिर्फ एक स्थिर इमेज नहीं रहेगी, बल्कि मूवमेंट और साउंड वाली डाइनैमिक मेमोरी बन जाएगी।
नए अपडेट के साथ WhatsApp ने लाइव फोटोज़ के लिए फुल सपोर्ट पेश किया है। इसका फायदा यह है कि जब भी iOS यूजर लाइव फोटो शेयर करेगा, रिसीवर को वह वैसा ही दिखाई देगा जैसा सेंडर दिखाना चाहता है। रिसीव हुई फोटो में मोशन को दर्शाने के लिए WhatsApp एक लाइव फोटो आइकन भी दिखाएगा, जिसे डेडिकेटेड बटन से प्ले किया जा सकेगा। गैलेरी में सेव होने पर भी iOS ऐप में मूवमेंट और मोशन बने रहेंगे।
