IPL 2026 Auction: नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित होगा, जहां अधिकतम 77 खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है। सभी 10 फ्रैंचाइजियों ने मिलकर 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसके बाद 77 स्लॉट खाली बचे हैं। आंद्रे रसेल, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर जैसे कई टी20 विशेषज्ञ नीलामी में उतर सकते हैं, लेकिन कुछ बड़े नाम चाहकर भी इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
दरअसल, बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले कुछ नए नियम लागू किए थे। पहले नियम के अनुसार, किसी भी विदेशी खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन के लिए अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होता है। यदि वह ऐसा नहीं करता, तो वह अगले सीजन की नीलामी में शामिल नहीं हो सकता। दूसरा नियम यह था कि अगर कोई खिलाड़ी खरीदने के बाद सीजन शुरू होने से पहले ही टूर्नामेंट से हट जाता है, तो उस पर दो साल तक ऑक्शन और आईपीएल दोनों से प्रतिबंध लगाया जाएगा।
इन नियमों की वजह से तीन इंग्लिश खिलाड़ी बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक और जेसन रॉय आईपीएल 2026 नीलामी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। स्टोक्स ने पिछले मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था, जबकि ब्रूक और रॉय ने निजी कारणों से टूर्नामेंट छोड़ने के कारण ऑक्शन में शामिल नहीं हो पाएंग।
