टेक डेस्क। मेटा के स्वामित्व वाला WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है। लोग इसका उपयोग व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों तरह के कामों के लिए करते हैं। ऐसे में कई बार दो अलग-अलग नंबरों के WhatsApp अकाउंट संभालना चुनौती बन जाता है। खासकर iPhone यूजर्स को इसके लिए अतिरिक्त डिवाइस या थर्ड-पार्टी ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था।
हालांकि अब WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए यह काम बेहद आसान कर दिया है। कंपनी ने ऐसा फीचर उपलब्ध कराया है, जिसकी मदद से एक ही WhatsApp ऐप में दो अलग-अलग अकाउंट इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके लिए किसी अतिरिक्त एप्लिकेशन को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
इनबिल्ट फीचर से मिलेगा फायदा
नए फीचर के जरिए यूजर्स अपने iPhone में दूसरा WhatsApp अकाउंट आसानी से जोड़ सकते हैं। इसके लिए दूसरा मोबाइल नंबर पहले से सक्रिय होना चाहिए, ताकि OTP वेरिफिकेशन के जरिए लॉगिन किया जा सके।
ऐसे जोड़ें दूसरा WhatsApp अकाउंट
- सबसे पहले WhatsApp ऐप ओपन करें।
- नीचे दिए गए Settings विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी प्रोफाइल फोटो या नाम पर टैप करें।
- अब Add Account विकल्प चुनें।
- दूसरा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- OTP वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- सेटअप पूरा होते ही दूसरा अकाउंट आपके iPhone में जुड़ जाएगा।
QR कोड से भी कर सकते हैं लॉगिन
WhatsApp यूजर्स QR कोड की मदद से भी दूसरे अकाउंट को अपने iPhone में एक्सेस कर सकते हैं। इससे अकाउंट जोड़ने की प्रक्रिया और भी आसान हो जाती है।
अकाउंट बदलना होगा आसान
दूसरा अकाउंट जोड़ने के बाद यूजर्स जरूरत के अनुसार दोनों अकाउंट के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे। इससे पर्सनल और ऑफिस चैट्स को अलग-अलग मैनेज करना पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा।
WhatsApp का यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा, जो एक ही iPhone में दो अलग-अलग नंबरों के WhatsApp अकाउंट इस्तेमाल करना चाहते हैं।
