Women’s T20 World Cup 2026 : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह मेगा टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस बार भी मजबूत स्क्वॉड के साथ दूसरे ICC खिताब पर नजरें जमाए हुए है।
हरमनप्रीत कौर कप्तान, स्मृति मंधाना उपकप्तान
अनुभवी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है, जिससे भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
नंदिनी शर्मा की हुई सरप्राइज एंट्री
इस बार टीम की सबसे बड़ी चर्चा रही नंदिनी शर्मा की एंट्री, जिन्होंने पहली बार भारतीय स्क्वॉड में जगह बनाई है। WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नंदिनी ने शानदार प्रदर्शन किया था और 17 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा था। उनकी गेंदबाजी को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया है।
भारतीय महिला टीम का पूरा स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरनी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, राधा यादव
लगातार दूसरे ICC खिताब पर नजर
भारतीय महिला टीम पिछले कुछ वर्षों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब टीम की नजर टी20 वर्ल्ड कप पर है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
कोचिंग और तैयारी पर जोर
टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। टीम मैनेजमेंट का लक्ष्य खिलाड़ियों को इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुसार तैयार करना है ताकि भारत एक बार फिर ICC ट्रॉफी अपने नाम कर सके।
