रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज दोपहर 2:30 बजे घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय भवन से मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर आधिकारिक रूप से परिणाम जारी किए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने मेहनत का फल पाया है। उन्होंने छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस बार भी बेटियों का जलवा, तीनों टॉपर्स में दो लड़कियां
CGBSE Result 2026: 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में जिज्ञासू वर्मा ने प्रदेश में किया टॉप
छत्तीसगढ़ के 12वीं बोर्ड छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें जिज्ञासू वर्मा ने टॉप किया है. वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे. कृष महंत रायगढ़ के रहने वाले हैं.

CGBSE Result 2026: 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में संध्या नायक ने प्रदेश में किया टॉप
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का परीणाम घोषित हो गया है. 10वीं के रिजल्ट में संध्या नायक ने प्रदेश में टॉप किया है. इस बार भी लड़कियों ने बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी है बालिकाओं का प्रतिशत 81 रहा है. प्रदेश भर में 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार 3 लाख 20 हजार 535 छात्रों ने परीक्षा दी थी. हाई स्कूल में इस बार परीक्षा परिणाम 77.15 रहा है. इस बार का परीक्षा परिणाम पिछली बार की तुलना में 5% अधिक है.

टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है. इन टॉपर्स में एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान का नाम शामिल है. वहीं तीसरे नंबर पर मुंगेली के अंशुल शर्मा का नाम शामिल है.
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 5.66 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें 12वीं के 2,45,785 छात्र थे।
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
छात्र अब अपना रिजल्ट तुरंत ऑनलाइन देख सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ या https://results.cg.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर “Chhattisgarh Board 10th Result 2026” या “Chhattisgarh Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा, इसे चेक करें और मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
