रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की सार्वजनिक छुट्टी की तारीख में बदलाव की घोषणा की है। पहले यह अवकाश 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को निर्धारित था, लेकिन अब इसे बदलकर 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह निर्णय उर्दू कैलेंडर के अनुसार 12 रबीउल अव्वल 1447 हिजरी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो 5 सितंबर 2025 को पड़ता है।
वक्फ बोर्ड की अपील पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर ईद-ए-मिलाद की छुट्टी की तारीख को उर्दू कैलेंडर के अनुसार समायोजित करने का अनुरोध किया था। उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए सरकार ने तारीख में बदलाव का फैसला लिया। यह पर्व पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है और मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है।
प्रशासन की सतर्कता
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित विभागों और संस्थानों को इस संशोधित अवकाश की जानकारी दे दी है। स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक 5 सितंबर 2025 को बंद रहेंगे। सरकार ने लोगों से इस अवकाश का सम्मान करने और उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है।
देखें आदेश –

