Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मुंबई। सब टीवी के लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम दिखाया गया। इस एपिसोड में मंच पर आत्माराम तुकाराम भिड़े यानी मंदर चंदवाडकर ने शो के सभी कलाकारों से भारत और उसके राज्यों की जानकारी पर सवाल-जवाब किए।
शो के दौरान, हर प्रतिभागी को एक-एक करके अलग-अलग राज्यों की विशेषताएं बतानी थी। जब पोपटलाल की बारी आई, तो उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य का नाम मिला। छत्तीसगढ़ की विशेषता बताते हुए पोपटलाल ने कहा, “छत्तीसगढ़ की पहली खासियत यह है कि वहां छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया बोला जाता है। छत्तीसगढ़ में अगर किसी का आभार प्रकट करना हो तो ‘बने करे जी’ कहा जाता है। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी भाषा बोली जाती है।”
इस पर भिड़े ने हल्के अंदाज़ में पोपटलाल को टोकते हुए कहा कि “छत्तीसगढ़ में तो छत्तीसगढ़ी ही बोली जाएगी न, जैसे गुजरात में गुजराती बोली जाती है।”
इसके बाद पोपटलाल ने यह भी जोड़ा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है।
