छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल अंतर्गत गड़ैरटोली से जामुण्डा–कटंगखार तक पहुंच मार्ग के निर्माण हेतु 4 करोड़ 62 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।
लगभग 4.50 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग का निर्माण पुल-पुलियों सहित किया जाएगा। मार्ग निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और दैनिक आवाजाही पहले की तुलना में अधिक सुगम हो सकेगी।
इस सड़क को क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने से स्थानीय लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सुविधाओं में भी लाभ मिलेगा।
