Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: मुंबई। अभिनेत्री कृति सेनन की बहन, मॉडल व म्यूजिक आर्टिस्ट नूपुर सेनन ने मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ 11 जनवरी को शादी कर ली। दोनों ने उदयपुर में बेहद भव्य अंदाज़ में क्रिश्चियन और हिंदू, दोनों परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न किया। इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गईं, जिनमें कपल की केमिस्ट्री और खुशी साफ झलक रही है।

तीन दिन तक चले इस शादी समारोह में हल्दी, संगीत और अन्य प्री-वेडिंग रस्में धूमधाम से हुईं। पहले कपल ने क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना, इसके बाद पारंपरिक हिंदू रस्मों के साथ सात फेरे लिए। दोनों संस्कृतियों का यह खूबसूरत संगम फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

लाल जोड़े में दुल्हन बनीं नूपुर सेनन
हिंदू शादी के लिए नूपुर सेनन ने लाल रंग का पारंपरिक ब्राइडल आउटफिट चुना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। दुल्हन के रूप में उनकी मुस्कान और खुशी हर तस्वीर में झलक रही थी। वहीं स्टेबिन बेन ऑफ-व्हाइट शेरवानी में काफी हैंडसम दिखाई दिए। जयमाला से लेकर फेरों तक के खास पल कपल ने फैंस के साथ साझा किए।
दिल छू लेने वाला कैप्शन
नूपुर और स्टेबिन ने शादी की तस्वीरें एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर कीं। इसके साथ नूपुर ने भावुक कैप्शन लिखा—
“तू मेरे कल दा सुकून, ते अज्ज दा शुक्र।”
कैप्शन में उन्होंने शादी की तारीख 11.01.2026 भी मेंशन की, जिससे उनकी शादी की आधिकारिक पुष्टि हो गई। पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की ओर से जमकर बधाइयां मिल रही हैं।

सेलेब्स की बधाइयां, कबीर बहिया का कमेंट
नूपुर–स्टेबिन की शादी पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी प्यार लुटाया। कृति सेनन ने रेड हार्ट इमोजी के साथ बहन को बधाई दी, वहीं दिशा पाटनी समेत कई सितारों ने शुभकामनाएं दीं। खास बात यह रही कि कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने भी पोस्ट पर हार्ट और ईविल आई इमोजी के साथ कमेंट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनसे सवालों की बौछार कर दी।

