भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 8 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 में पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र पर बच्चों को पल्स पोलियो की ड्रॉप्स पिलाई गईं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष (साढ़े 5 वर्ष तक) आयु वर्ग के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की निगरानी में बच्चों को सुरक्षित रूप से पोलियो ड्रॉप्स दिए गए।
इस अवसर पर वार्ड के पार्षद डोमन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पल्स पोलियो अभियान की सराहना करते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो ड्रॉप्स पिलाएं और इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का कार्य किया। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य शून्य पोलियो का लक्ष्य हासिल करना है।
