नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद Apple ने अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस बार कंपनी ने चार मॉडल पेश किए हैं – iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। खास बात यह है कि इस बार प्लस मॉडल को बंद कर उसकी जगह Air मॉडल पेश किया गया है। आइए जानते हैं इन सभी मॉडलों की खूबियां और कीमत।
iPhone 17
iPhone 17 में 6.3 इंच का 120Hz ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिजाइन एल्युमिनियम और ग्लास फिनिशिंग वाला है, जिसकी मोटाई 7.3mm है। इसमें A19 चिपसेट और 8GB RAM है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP + 12MP डुअल रियर कैमरा और सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा मौजूद है।
iPhone 17 Air
iPhone 17 Air अब तक का सबसे स्लिम iPhone है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है। इसे टाइटेनियम फ्रेम और सेरेमिक शील्ड के साथ बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे एनर्जी-एफिशिएंट iPhone है। इसमें A19 Pro चिपसेट, 48MP फ्यूजन रियर कैमरा और 18MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iPhone 17 Pro
iPhone 17 Pro में नए रियर डिजाइन के साथ 6.3 इंच का एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले दिया गया है, जो प्रोमोशन टेक्नोलॉजी और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। इसकी मोटाई 8.7mm है। इसमें A19 Pro चिपसेट, 12GB RAM, और वैपर चैंबर कूलिंग है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP + 48MP + 48MP ट्रिपल रियर कैमरा और 18MP फ्रंट कैमरा है। यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल कैमरा रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
iPhone 17 Pro Max
सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल iPhone 17 Pro Max है। इसमें 6.9 इंच का ऑलवेज-ऑन, एंटी-रिफ्लेक्टिव और प्रोमोशन डिस्प्ले है। बाकी फीचर्स iPhone 17 Pro जैसे ही हैं, जिसमें A19 Pro चिपसेट, वैपर चैंबर कूलिंग और प्रीमियम डिजाइन शामिल हैं।
कीमत और उपलब्धता
- iPhone 17: $799 (भारत में ₹70,431)
- iPhone 17 Air: $999 (भारत में ₹88,061)
- iPhone 17 Pro: $1,099 (भारत में ₹96,876)
- iPhone 17 Pro Max: $1,199 (भारत में ₹1,05,691)
इन मॉडलों की प्री-बुकिंग शुक्रवार से शुरू होगी और 19 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ग्राहक इन्हें Apple Store और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से खरीद सकते हैं।
